फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बारे में
‘मां इंटी बंगारम’ सामंथा और नंदिनी रेड्डी की 'ओह बेबी' के बाद दूसरी फिल्म है। यह एक कॉमेडी-एक्शन फैमिली ड्रामा है। इसमें सामंथा एक गृहिणी के साथ-साथ मजबूत योद्धा की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दिगंत, गुलशन देवैया, श्रीमुखी, गौतमी और बाकी कलाकार भी हैं।
ये भी पढ़ें- Cannes 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के प्रमोशन के लिए कान पहुंचे विन डीजल, साथ नजर आई स्टार कास्ट
सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा को आखिरी बार 'शुभम' फिल्म में कैमियो रोल में देखा गया था। ‘मां इंटी बंगारम’ के अलावा सामंथा जल्द ही वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में भी नजर आएंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म का प्रमोशन पहले ही शुरू हो चुका है।