इसी महीने विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव था और डीएमके व एआईएडीएमके के दशकों पुराने राजनीतिक वर्चस्व का अंत हुआ। विजय की टीवीके ने 108 विधानसभा सीटें जीतकर कांग्रेस समेत अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई।
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज को अटकी विजय की आखिरी फिल्म
विजय की आखिरी फिल्म कही जाने वाली ‘जन नायकन’ की रिलीज पिछले पांच महीनों से अटकी हुई है। फिल्म को साल की शुरुआत में 9 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होना था।
लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।