फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Release: रजनीकांत की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'कुली' की रिलीज डेट तय, लोकेश कनगराज ने शेयर की जानकारी

Fri, 04 Apr 2025 07:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Coolie Release Date: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म "कुली" की रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसे खुद फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन
जानिए कब देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुली' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रजनीकांत के फैंस को उनकी फिल्म कुली की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आज निर्देशक लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर फिल्म कुली की रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

लोकेश कनगराज का इंस्टाग्राम पोस्ट
फिल्म कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। लोकेश कनगराज ने अपने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत का ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रजनीकांत सीटी बजाते दिख रहे हैं। और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'देवा आ रहा है, कुली 14 अगस्त से दुनिया भर में।'   
विज्ञापन

फिल्म कुली
एक्शन ड्रामा फिल्म कुली के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख बताकर फैंस को खुश कर दिया है। यह फिल्म लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी है। कुली 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी रिलीज की जानकारी दी है। एक्स पर लिखा, "देवा आ रहा है। कुली 14 अगस्त से दुनिया भर में रिलीज होगी।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रेबा मोनिका जॉन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है।

यह भी पढ़ें:
Superman: सुपरमैन की पहली झलक आई सामने, डेविड कोरेंसवेट-निकोलस हॉल्ट-रेचल में किसने निभाया कौन सा किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें