फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: 'पेद्दी' स्टार ने निर्देशक बुच्ची को दिया गिफ्ट, श्री राम की पादुकाएं-हनुमान मुखौटा और भी बहुत कुछ

Fri, 04 Apr 2025 05:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Star Ram Gives Buchi Gift: पैन इंडिया स्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' में नजर आएंगे। इस फिल्म को साउथ निर्देशक बुची बाबू सना बना रहे हैं। इसी बीच राम ने बुची को कई गिफ्ट दिए हैं, जिनमें हनुमान चालीसा से लेकर कई महंगे गिफ्ट शामल हैं।
 
विज्ञापन
राम चरण ने दिया बुची को गिफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@buchibabu_sana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण अपनी नई फिल्म "पेद्दी" के लिए कमर कस कर रहे हैं, जो ग्रामीण खेल और एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को बुची बाबू सना बना रहे हैं, जिन्होंने "उप्पेना" फिल्म बनाई थी। राम ने सोशल मीडिया पर बुच्ची के लिए एक खास नोट लिखा और साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण चीजें गिफ्ट में दी, जिसे खुद पेद्दी निर्देशक बुची ने सोशल मीडिया पर पोस्टर कर अभिनेता राम का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

 

राम ने दिया बुची को गिफ्ट
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला खास मौकों पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को तोहफे देते हैं। हाल ही में राम चरण ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने और उपासना ने बुची बाबू को एक खास तोहफा भेजा। इसमें भगवान श्री राम की पादुकाएं, एक यात्रा किट, तेलंगाना के कारीगरों का हाथ से बनाया हनुमान मुखौटा, हनुमान चालीसा और एक लेटर भी था। 
 

राम के दिए गिफ्ट को बुची ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर
बुची बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम के सभी गिफ्ट के साथ उनका लिखा लेटर भी शेयर किया। बुची बाबू ने लिखा कि वे राम चरण और उपासना के इस प्यारे तोहफे के लिए बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि राम चरण के मूल्य उन्हें प्रेरणा देते हैं और विनम्र रहने की सीख देते हैं। 
विज्ञापन

फिल्म पेद्दी
"पेद्दी" फिल्म में राम के साथ जान्हवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। राम और जान्हवी के अलावा इस फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम किरदार में नजर आएंगे।। फिल्म के गाने एआर रहमान बना रहे हैं। फिल्म की पहली झलक 6 अप्रैल को आएगी। वृद्धि सिनेमा के वेंकट सतीश किलारू इस फिल्म को बड़े स्तर पर बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:
Manoj Kumar Death: 'उनके दिल के पास भारत का मैप लगाकर आई हूं', रवीना टंडन ने दी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें