रजनीकांत को सिनेमा में 51 साल पूरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
'धर्मन' के सेट पर काटा केक
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धर्मन' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन सिनेमा जगत में 51 साल पूरे होने का जश्न भी उन्होंने इसी फिल्म के सेट पर मनाते हुए केक काटा। 'धर्मन' के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु और फिल्म की कास्ट और क्रू की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सामने आया है।
फिल्म 'धर्मन' के बारे में
'धर्मन' का जब से एलान हुआ है, तब से इसकी टैगलाइन 'द डेडली डॉक्टर' ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिससे इसकी कहानी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं हैं। रजनीकांत की फिल्म'धर्मन' का निर्माण कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है। यह फिल्म रजनीकांत का 173वां प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में सिमरन और राशी खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है।