शो को लेकर इस वजह से उत्साहित हैं सामंथा?
शो के बारे में बात करते हुए सामंथा रूथ प्रभु ने कहा, ‘मैं आखिरकार सबके साथ यह जानकारी शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल मेरे पहले किए गए किसी भी कामों से बिल्कुल अलग है। इसी वजह से इसे ना कहना नामुमकिन था। मैं इस बात के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हूं कि हमारे कुछ पसंदीदा तमिल सेलिब्रिटी किचन में कदम रखेंगे, रिस्क लेंगे, गलतियां करेंगे, खुद को हैरान करेंगे और उम्मीद से कहीं ज्यादा जुनून के साथ मुकाबला करेंगे। काश मैं आपको बता पाती कि कौन खाना बना रहा है, लेकिन उसमें मजा ही क्या है? मैं इंतजार नहीं कर सकती कि सब लोग उस अनुभव का आनंद लें।’
'मां इंटी बंगारम' फिल्म में सामंथा
- फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं सामंथा?
दो महीने पहले सामंथा की साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली। इसके बाद ही सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंज्वॉय कर रही हैं, सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इसके अलावा जल्द ही वह 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करती हुई नजर आएंगी।