सुपरस्टार मोहनलाल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी किए बयान में अभिनेता को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने की आशंका जताई गई है।