फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Sukhada: सुनील सुखदा की कार पर चार बाइक सवारों ने किया हमला, अभिनेता हुए घायल, पुलिस जांच जारी

Mon, 16 Jan 2023 12:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के त्रिशूर में मलयालम फिल्म अभिनेता सुनील सुखदा की कार पर चार बाइक सवारों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सुनील सुखदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के त्रिशूर में मलयालम फिल्म अभिनेता सुनील सुखदा की कार पर चार बाइक सवारों ने हमला कर दिया। इस हमले में नाटक मंडली के सुनील सुखदा और बिंदु कल्याणी घायल हो गए। इस मामले में अभिनेता सुनील सुखदा का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही बिंदु कल्याणी और संजू को भी पीटा गया।
विज्ञापन

अभिनेता ने पुलिस को बताया कि उन पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने हमला किया और कार के आगे का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में अभिनेता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कार में सुनील सुखदा के अलावा बिंदु थंगम कल्याणी, जुबैर और अन्य लोग थे। वह नाटक की रिहर्सल के सिलसिले में माला के पास आए थे। यहां के निकट एक संकरी सड़क पर कथित तौर पर किसी अन्य वाहन को रास्ता नहीं देने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सुनिल सुखदा और अन्य कलाकार एक नाटक की रिहर्सल के लिए इस इलाके में थे। कहा जा रहा है कि हमले में कार में सवार सभी कलाकारों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें