महेश बाबू का करियर
महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म के अलावा कथित तौर पर महेश निर्देशक बुची बाबू सना के साथ एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुची बाबू सना ने महेश बाबू को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुना दी है, जिसे एक्टर ने काफी पसंद भी किया। ये एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जो तेलुगु के साथ-साथ हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी रिलीज होगी। प्री-प्रोडक्शन 2025 के आखिर में शुरू हो सकता है। इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif: करोड़ों की मालकिन हैं कैटरीना कैफ, जन्मदिन पर जानिए पति विक्की से कितनी ज्यादा है उनकी नेटवर्थ..