Upcoming South Movies: 'एसएसएमबी 29' से लेकर 'पेद्दी' तक कई साउथ की फिल्मों की शूटिंग लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर फिल्मों को लेकर कई अपडेट आते रहते हैं। ऐसे में फैंस अपने अभिनेताओं की फिल्मों को लेकर फिल्म निर्माताओं से अपने पसंदीदा स्टार्स की आगामी फिल्मों के बारे में अपडेट की मांग कर रहे हैं।
महेश बाबू और राम चरण के अलावा कई साउथ के ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी आगामी फिल्मों की शूटिंग लगातार चल रही है। बॉलीवुड की तरह साउथ अभिनेताओं की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और यही वजह है कि फैंस उनकी आगामी फिल्मों के लिए सोशल मीडिया पर फैंस अपेडट मांगते रहते हैं, ताकि वह अपने पसंदीदा अभिनेता की फिल्म से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
SSMB 29 में नजर आएंगे महेश?
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली पहली बार एक साथ एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम SSMB 29 है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और दो हिस्सों की शूटिंग पूरी हो गई है। अभी टीम कुछ दिनों के लिए रुकी हुई है क्योंकि महेश बाबू रोम में छुट्टियां मना रहे हैं।
एटली के साथ अल्लू की आगामी फिल्म A6
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हालांकि, दूसरी बड़ी फिल्मों जैसे अल्लू अर्जुन की फिल्म (एटली के साथ) और राम चरण की 'पेद्दी' और पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर भी फैंस अपडेट की डिमांड कर रहे हैं, लेकिन SSMB 29 के बारे में कोई खास अपडेट नहीं आया है। इस चुप्पी से महेश बाबू के फैंस परेशान हो गए हैं।
राम चरण की Peddi और महेश बाबू की ssmb29
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, alwaysramcharan
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदी अभिनेताओं की आगामी फिल्मों के बारे में मेकर्स से अपडेट की मांग रहे हैं, जैसे रिलीज डेट, कास्ट की घोषणा या एक छोटा सा पोस्टर, ताकि फिल्म की चर्चा बनी रहे। सोशल मीडिया पर फैन पेज पर मीम्स और हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जहां फैंस अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं।
पेद्दी में नजर आएंगे राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
'SSMB29' में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में अहम रोल निभा सकते हैं। फिल्म को केएल नारायण बड़े स्तर पर बना रहे हैं और संगीत एमएम कीरवानी दे रहे हैं। फैंस हर दिन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मेकर्स इस शानदार फिल्म की कोई झलक सोशल मीडिया पर दिखाएं।