कब रिलीज होगी फिल्म 'वाराणसी'
राजामौली ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'वाराणसी' का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा है 'वाराणसी' और आग की लपटों से लिखा है नंबर 7। इसके एक तरफ लिखा है अप्रैल और दूसरी तरफ लिखा है 2027। इस पोस्टर के साथ राजामौली ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''वाराणसी', 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
वाराणसी की स्टार कास्ट
'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के टाइटल की आधिकारिक घोषणा पिछले साल नवंबर में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित भव्य ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम में हुई थी। कथित तौर पर इस फिल्म का बजट लगभग 1300 करोड़ रुपये है।
- प्रियंका चोपड़ा- मंदाकिनी
- महेश बाबू- रुद्र
- पृथ्वीराज सुकुमारन- खलनायक कुंभ
वाराणसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा की राय
प्रियंका ने कार्यक्रम में कहा था, 'इतने बड़े पैमाने की तेलुगू फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। यह वो धरती है जहां सिनेमा एक उत्सव है। अपने प्यारे भारत में इस फिल्म की शूटिंग करके मैं बहुत खुश हूं। मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगी। ऐसे महान दिग्गजों के साथ काम करने का मौका पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।'
यह भी पढ़ें: भूमि ने 'दलदल' की रिलीज के दिन किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, भावुक नोट लिखा- 'खुद से दोबारा प्यार करना सीखने...'