फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: महेश बाबू के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देंगे राजामौली, 'एसएसएमबी 29' की दिखेगी पहली झलक?

Tue, 09 Jul 2024 10:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

9 अगस्त को महेश बाबू के जन्मदिन पर एसएसएमबी 29 के निर्माता फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन फिल्म का एक कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया जा सकता है। साथ ही, इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट भी प्रशंसकों के साथ साझा किया जा सकता है।
विज्ञापन
महेश बाबू- एस एस राजमौली - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक एस एस राजामौली अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। आरआरआर की वैश्विक सफलता के बाद वह महेश बाबू के साथ फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का अस्थाई नाम एसएसएमबी 29 है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। इस बीच फिल्म को लेकर एक ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: 12 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी, बीकेसी के सभी होटल बुक, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

राजमौली देंगे फैंस को तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस एस राजामौली महेश बाबू के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त को सुपरस्टार के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का एक छोटा सा कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के इन दावों के बाद से अभिनेता के फैंस में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


फिल्म की तैयारी में व्यस्त महेश बाबू
फिलहाल, महेश बाबू इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं और वह राजामौली की फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। खबरों की मानें तो इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट भी महेश बाबू के जन्मदिन पर ही दिया जाएगा। यह पहला मौका है जब महेश बाबू और राजामौली एक साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। 

आखिरी बार गुंटूर कारम में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म गुंटूर कारम में देखा गया था। फिल्म में श्रीलीला, राम्या और जगपति बाबू जैसे सितारे भी थे। साल 2024 के जनवरी महीने में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। 41.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 126.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Darshan Kumaar: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद फिर दमदार भूमिका में दर्शन कुमार, 'आरएमसीएस' में आएंगे नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें