धनुष की आगामी फिल्म का नाम
धनुष की आगामी फिल्म का अस्थाई नाम 'D55' है। यह अस्थाई नाम इसलिए 'D55' रखा गया है क्योंकि यह धनुष की 55वीं फिल्म हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में श्रीलीला नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे। धनुष और श्रीलीला पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।
निर्माताओं ने की घोषणा
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने X (ट्विटर) पर यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'आपने यह उम्मीद नहीं की होगी। खूबसूरत अभिनेत्री श्रीलीला का #D55 में स्वागत है।' साथ में धनुष, श्रीलीला और टीम की कई तस्वीरें भी शेयर की गईं, जो बहुत तेजी से फैंस के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्म 'D55' के बारे में
'D55' एक बड़ा प्रोजेक्ट है। धनुष अपनी कंपनी वंडरबार फिल्म्स के साथ आर टेक स्टूडियोज को मिलकर इसे बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण अभी मुंबई में चल रहा है। शूटिंग 2026 के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर दे रहे हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 'तू या मैं' मूवी की रिलीज से पहले आनंद एल राय ने किए घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, शेयर की तस्वीरें