पहले अलग तारीख सामने आई थी
दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले थे। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस कपल की शादी कल यानी 2 फरवरी को होने वाली है। अभी तक रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा की टीम से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।
विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।