श्रीलीला का पोस्ट
श्रीलीला ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और रवि तेजा की एक खास सेल्फी शेयर की। यह सेल्फी उनकी आगामी फिल्म 'मास जथारा' के सेट की है। इस तस्वीर में श्रीलीला सीधे पल्ले की साड़ी में देसी लुक में नजर आ रही हैं और साथ में रवि तेजा व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों ही स्टार्स इस सेल्फी में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस खास सेल्फी के साथ श्रीलीला ने लिखा, 'फाइनली अपनी पहली सेल्फी सर।' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और प्रशंसक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
'मास जथारा' के बारे में
हड़ताल और कुछ काम पूरा न होने के कारण फिल्म 27 अगस्त को रिलीज नहीं हो सकी। निर्माता नागा वामसी ने जल्द ही नई रिलीज तारीख की घोषणा करने का वादा किया है। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरेलो ने दिया है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। 'मास जथारा' में रवि तेजा और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिनेमैटोग्राफी विधु अयन्ना और संपादन नवीन नूली ने किया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने मिलकर किया है।
यह भी पढ़ें: Param Sundari: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर पहुंचे 'परम सुंदरी' के स्टार्स, सिद्धार्थ-जान्हवी का वीडियो वायरल