फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Dhanshika: कौन है तमिल एक्टर विशाल की मंगेतर साई धनशिका? रजनीकांत संग की एक्टिंग, जानिए करियर जर्नी

Fri, 29 Aug 2025 03:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल अभिनेता विशाल ने शुक्रवार अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। एक्टर ने धनशिका नाम की साउथ एक्ट्रेस से शादी की है। जानिए, धनशिका की करियर जर्नी के बारे में? 
विज्ञापन
साई धनशिका और विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम@saidhanshika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता विशाल की मंगेतर धनशिका भी साउथ इंडिस्ट्री में लंबे समय से अभिनय कर रही हैं। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करती हैं। धनशिका ने 16 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। वह रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ भी अभिनय कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


‘थिरूडी’ से लेकर ‘कबाली’ तक का सफर 
धनशिका ने साल 2006 में ‘थिरूडी’ नाम की तमिल फिल्म से करियर शुरू किया। इसके बाद वह कई साउथ की फिल्माें में नजर आईं। इसमें ‘पेरनमई’, ‘परदेसी’ और ‘मांजा वेलु’ जैसे कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। साल 2026 में रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कबाली’ में एक्ट्रेस को काम करने का मौका मिला। वह इस फिल्म में रजनीकांत की बेटी के रोल में नजर आईं। इस किरदार के कारण उन्हें साउथ फिल्मों में काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस साल वह 'योगी दा' नाम की एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी। कुछ और तमिल फिल्मों के प्रोजेक्ट भी साई धनशिका के पास हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Vishal Engagement: तमिल अभिनेता विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ की सगाई, फोटो शेयर कर दी जानकारी 

‘कबाली’ के लिए मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड 
फिल्म ‘कबाली’ के लिए धनशिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड (तमिल) था। साथ ही कई फिल्मों के लिए, कई नामी अवॉर्ड भी धनशिका मिल चुके हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों की उम्दा एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं। 

विज्ञापन


अभिनेता विशाल संग जल्द करेंगी शादी 
तमिल फिल्मों के एक्टर विशाल ने अपने 48वें जन्मदिन पर धनशिका से सगाई की है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के बीच 13 साल का एज गैप है। विशाल 48 साल के हैं, वहीं धनशिका 35 साल की हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें