फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Family: ‘टूरिस्ट फैमिली’ को ओटीटी पर मिला ऑडियंस का प्यार, सोशल मीडिया पर खूब हुई तारीफ

Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tourist Family Ott Release: हाल ही में एक साउथ इंडियन फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ ओटीटी पर रिलीज हुई। अप्रैल माह में यह फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है। ओटीटी पर दर्शकों ने इसे काफी सराहा है। फिल्म को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी साझा किया है। 

 

विज्ञापन
फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थिएटर रिलीज के कुछ महीनों बाद एक तमिल फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ ओटीटी पर रिलीज हुई। यह अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, साथ ही तेलुगू वर्जन में भी मौजूद है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। जानिए, यूजर्स का इस फिल्म को लेकर क्या कहना है? 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिल रहा है प्यार 
फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ को ओटीटी पर देखने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। एक यूजर लिखता है, ‘ यह एक क्लासिक फिल्म है।’ वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ मैंने फिल्म के हर पल को एंज्वॉय किया है।’ एक अन्य यूजर ने इसके डब वर्जन को भी सराहा है। इस तरह से कई लोग इस फिल्म की कहानी और किरदारों के फैन बन गए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी 
श्रीलंका में महंगाई बढ़ने के साथ ही धर्मदास (शशिकुमार), उनकी पत्नी वसंती (सिमरन) और उनके दो बच्चे निथुशन (मिथुन जय शंकर) और मुल्ली (कमलेश जगन) अवैध रूप से तमिलनाडु के रामेश्वरम में घुस जाते हैं। इसमें उनकी मदद एक रिश्तेदार प्रकाश (योगी बाबू) करता है। वे केशव नगर कॉलोनी में एक घर ढूंढ़ लेते हैं। ये लोग एक इंस्पेक्टर राघवन (बागवती पेरुमल) के किराएदार के तौर पर वहां रहने लगते हैं। जैसे ही इस परिवार के हालात संभलने लगते हैं, शहर में एक बम ब्लॉस्ट हो जाता है। इसका दोष श्रीलंकाई लोगों पर आता है। अब इस श्रीलंकाई परिवार के साथ क्या होता है? क्या पुलिस उनके पीछे पड़ जाएगी। इन बातों को दिखाते हुए फिल्म की इमोशनल कहानी चलती है। यह कहानी ही दर्शकों को पसंद आई। 

ये कलाकार आए नजर

विज्ञापन

तमिल फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ को अभिशन जीविंथ ने निर्देशित किया है, इस फिल्म के लेखक भी वही हैं। फिल्म में एम. शशिकुमार, सिमरन, मिथुन जय शंकर, योगी बाबू और कमलेश ने अभिनय किया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें