दूसरे शैड्यूल की तैयारी
अब फिल्म की टीम जल्द ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेगी, जिसमें चिरंजीवी और नयनतारा पर एक खास गाना फिल्माया जाएगा। 'मेगा 157' का निर्माण साहू गरपति और चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला कर रहे हैं, जो शाइन स्क्रीन और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलेओ बना रहे हैं। यह हाई-बजट पारिवारिक मनोरंजक फिल्म अगले साल जनवरी में संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'मैं आभारी हूं...' करण जौहर ने स्कूल-कॉलेज के दिनों को किया याद, शेयर कीं तस्वीरें