मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुपरस्टार कृष्णा को करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद के गाचीबोवली के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बिना वक्त गवाए तुरंत इलाज करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेता कृष्णा को हल्का कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। अच्छी बात यह है कि अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें तीन दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
बता दें कि अभिनेता कृष्णा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद से ही हर कोई उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उनके स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। गौरतलब है कि महेश बाबू के पिता कृष्णा अभी तक अपनी पत्नी की मौत को भुला नहीं पाए हैं। पहले बेटे की मृत्यु ने उन्हें तोड़ दिया उसके बाद पत्नी के निधन ने उनकी जिंदगी को बेरंग कर दिया। यही कारण है कि वह अक्सर उदास रहते हैं।