फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raashii Khanna: कैसे खुद को फिट रखतीं हैं राशि खन्ना, बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

Sun, 25 May 2025 07:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raashii Khanna Fitness Secret: राशि खन्ना ने अपनी कुछ तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है।
 
विज्ञापन
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है और साथ ही इन लाजवाब तस्वीरों के साथ एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

राशि का इंस्टाग्राम पोस्ट
राशि खन्ना ने अपने खाने से लेकर वर्कआउट की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम शेयर की हैं। यह सभी तस्वीरें अब फैंस के बीज जमकर वायरल हो रही हैं। राशि ने कैप्शन में लिखा, 'थोड़ी सी भागदौड़, थोड़ा सा दिल... और ढेर सारे क्रोइसैन्ट। एक समय में एक कॉफी और कसरत के बीच संतुलन बनाना। संडेमूड।'

फैंस की राय
राशि खन्ना की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। एक फैन ने लिखा, 'Farzi 2 ...कब आ रही है', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत लड़की', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया', एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा की तरह बहुत अच्छी और खूबसूरत लग रही हैं।'

 
विज्ञापन

राशि खन्ना का करियर
हिंदी फिल्म मद्रास कैफे (2013) में सहायक भूमिका में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली राशि खन्ना आखिरी बार 'द साबरमती रिपोर्ट' में एक साहसी पत्रकार की भूमिका में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राशि अब जल्द ही फर्जी 2 में नजर आएंगी। वेब सीरीज को लेकर अक्सर जानकारी सामने आती रहती है। फैंस को 'फर्जी 2' का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande Jain: मां-भाई-पति संग वेकेशन मना रही हैं अंकिता, यूजर्स बोले- विक्की की मम्मी कहां है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें