फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर आया नया अपडेट, फैंस हुए उत्साहित

Sun, 25 May 2025 05:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Film Hari Hara Veera Mallu Update: पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट के बाद अब फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ पावरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ का हाल में टीजर और पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फिल्म मेकर्स फैंस की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी खास जानकारी शेयर करते रहते हैं। आज फिल्म को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर आया नया अपडेट
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, पवन कल्याण कल से फिल्म की डबिंग शुरू करेंगे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पवन कल्याण के अलावा, फिल्म में निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नोरा फतेही, नरगिस फाखरी, पुजिता पोन्नाडा और नासिर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में एमएम कीरावनी ने संगीत दिया है और फिल्म को मेगा सूर्या प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है।
 
विज्ञापन

फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित
पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' 12 जून, 2025 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृष जगरलामुडी और ज्योति कृष्णा द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। बहरहाल, फिल्म की रिलीज से पहले इसके प्रचार की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस फिल्म की रिलीज का पवन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें