फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnu Manchu: 'Kannappa' के बाद इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे विष्णु, पीरियड ड्रामा के बारे में तोड़ी चुप्पी

Tue, 17 Jun 2025 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa Dhee 2: साउथ अभिनेता विष्णु मांचू ने कन्नप्पा के बाद अपने एक आगामी रोमांचक प्रोजेक्ट का संकेत दिया है। 'धी 2' और पीरियड ड्र्मा फिल्म को लेकर दी अहम जानकारी।
विज्ञापन
विष्णु मांचू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विष्णु मांचू इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुए हैं। 'कन्नप्पा' के बाद एक्टर ने अपने आगामी रोमांचक प्रोजेक्ट 'धी 2' और पीरियड ड्रामा को लेकर संकेत दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

विष्णु मांचू की आगामी फिल्मों का खुलासा
विष्णु मांचू अपनी ड्रीम फिल्मी 'कन्नप्पा' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान में विष्णु ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उनकी बहुप्रतीक्षित 'धी 2' भी शामिल है। उन्होंने कहा, "अभी मेरा पूरा ध्यान कन्नप्पा पर है। इसके बाद 1947 पर आधारित एक पीरियड फिल्म बनाना चाहते हैं। 'धी 2' के लिए मैं और डायरेक्टर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। दिल से बनाना चाहता हूं, बस एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है।" विष्णु ने पुष्टि की कि 'धी 2' पर काम जारी है और स्क्रिप्ट तैयार होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Panchayat: जितेंद्र को फैंस प्यार से 'जीतू भैया' कहते हैं, आज ओटीटी की दुनिया के सचिव जी के नाम से हैं मशहूर
विज्ञापन

फिल्म कन्नप्पा
मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित और मोहन बाबू द्वारा निर्मित 'कन्नप्पा' तेलुगु भाषा की पौराणिक फिल्म है। यह हिंदू धर्म में भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है। फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में सरथ कुमार, अर्पित रांका, कौशल मंडा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, रघु बाबू, प्रीति मुखुंधन और मधु भी नजर आएंगी। इन सभी के अलावा मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल खास कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: 'पश्चिमी घाट में हवा का झोंका', मौसम का लुत्फ उठाती दिखीं जीनत अमान; शेयर की दिलचस्प तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें