फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishnu Manchu: विष्णु मांचू का 22 साल का इंतजार हुआ खत्म, रजनीकांत ने देखी 'कन्नप्पा' लगाया गले

Mon, 16 Jun 2025 07:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa Mvoie Rajinikanth: विष्णु मांचू ने आज सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
विष्णु मांचू और रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@vishnumanchu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने आज अपने सोशल मीडया हैंडल पर रजनीकांत के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है। साथ ही रजनीकांत से जुड़ी दिलचस्प बातों का भी खुलाया किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

विष्णु मांचू का पोस्ट
विष्णु मांचू ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रजनीकांत के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'कल रात, रजनीकांत अंकल ने कन्नप्पा देखी। फिल्म देखने के बाद, उन्होंने मुझे कसकर गले लगाया। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें कन्नप्पा बहुत पसंद है। मैं एक अभिनेता के तौर पर 22 साल से उस गले मिलने का इंतजार कर रहा हूं!!! आज, मैं प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। विनम्र और आभारी। कन्नप्पा 27 जून को आ रही है और मैं दुनिया को भगवान शिव के जादू का एहसास कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

विज्ञापन

फिल्म कन्नप्पा
विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Kannappa' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में विष्णु मांचू से लेकर प्रभास, मोहनाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ameesha Patel: 'क्या धमाकेदार रात थी', अमीषा पटेल ने लंदन से शेयर की 50वें जन्मदिन की शानदार तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें