फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया ब्रॉडकास्टिंग चैनल, जानें कैसे देख सकेंगे आप

Wed, 05 Jul 2023 09:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर अपना नया चैनल लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'द देवरकोंडा ब्रॉडकास्ट।' इस चैनल के माध्यम से अभिनेता अपने फैंस के साथ आने वाली फिल्मों और अन्य चीजों को साझा करेंगे। 
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा अपने फैंस के दिलों की धड़कन हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन तो करते ही हैं साथ ही अब उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए नया तरीका खोज निकाला है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपना नया चैनल लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'द देवरकोंडा ब्रॉडकास्ट।' इस चैनल के माध्यम से अभिनेता अपने फैंस के साथ आने वाली फिल्मों और अन्य चीजों को साझा करेंगे। 
विज्ञापन

चैनल के जरिए फैंस के करीब आए विजय
नया चैनल लॉन्च करके विजय अपने फैंस के बेहद करीब आ गए हैं। विजय का यह चैनल नई सुविधाओं से भरपूर है, जो कि धीरे-धीरे पूरे भारत में लोगों के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह चैनल बड़ी हस्तियों और रचनाकारों को आमंत्रित करने और अपने जबरा फैंस के साथ जुड़ने के लिए बेहतरीन माध्य्म है। इसके जरिए वह किसी भी फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट, पर्दे के पीछे के पल, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट भी भेज सकते हैं। यहां तक कि वह फैंस की प्रतिक्रियाओं को जानने के लिए पोल भी बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Shahrukh Khan-Suhana: शाहरुख-सुहाना के आगामी प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

 कैसे देख सकेंगे आप
अपने चैनल के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं इंस्टाग्राम पर अपना ब्रॉडकास्ट चैनल लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए अपने प्रशंसकों के करीब एक कदम बढ़ने और अपनी फिल्मों से अधिक तस्वीरें, वॉयस नोट्स और पर्दे के पीछे की चीजें साझा करने का एक तरीका है। मुझे उम्मीद है कि आपसब मुझे वहां मिलेंगे।' फैंस मोबाइल डिवाइस पर विजय के स्टोरी स्टिकर या उनकी प्रोफाइल पर पिन किए गए लिंक के माध्यम से उनके चैनल के लिंक तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें