फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matka: वरुण तेज के फैंस को मिली दिवाली की सौगात, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मटका' के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा

Thu, 31 Oct 2024 07:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Matka Trailer Release: वरुण तेज की फिल्म 'मटका' का टीजर बीते दिनों ही रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब दिवाली के मौके पर आज, 31 अक्तूबर को निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है। 
विज्ञापन
मटका पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता वरुण तेज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मटका' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। बीते दिनों ही इस फिल्म की टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


2 नवंबर को जारी होगी 'मटका' का ट्रेलर
वरुण तेज की 'मटका' एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसका निर्देशन करुणा कुमार ने किया है। आज, 31 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को बड़ी सौगात दी है। निर्माताओं द्वारा अभिनेता का शानदार पोस्टर साझा कर ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। पोस्टर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर में वरुण तेज एक आकर्षक, विंटेज-स्टाइल लुक में नजर आ रहे हैं। 


Riteish Deshmukh-Genelia Diwali: रितेश-जेनेलिया ने दिवाली पर की मस्ती, साझा किया हंसी-मजाक से भरा वीडियो
विज्ञापन

दिखेगी मटका सम्राज्य की भव्यता 
बीते दिनों रिलीज हुए वरुण तेज अभिनीत 'मटका' के टीजर पर फैंस का काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में मशहूर मटका सम्राज्य के ऊपर आधारित है, जिसनें भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। फिल्म में वासु के रूप में वरुण तेज के एक साधारण पृष्ठभूमि से एक राष्ट्रव्यापी जुआ साम्राज्य, मटका के मास्टरमाइंड बनने की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के टीजर में मटका की भव्यता और ग्लैमर तथा एक्शन से भरपूर कहानी की एक झलक दिखाई गई है। 
विज्ञापन

Game changer 'गेम चेंजर' के टीजर रिलीज को लेकर निर्माताओं ने दी जानकारी, जारी किया राम चरण का दमदार पोस्टर
14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि 'मटका', 14 नवंबर, 2024 को कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में वरूण तेज,मीनाक्षी चौधरी,नोरा फतेही प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। वाइड एंगल मीडिया के अनीश देव की कंपनी वामी इंडिया इस फिल्म का हिंदी संस्करण प्रस्तुत कर रही है। वाइड एंगल मीडिया के सहयोग से व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। 
Kartik Aaryan: पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन ठुकराने पर बोले कार्तिक आर्यन, कहा- मिले कई लुभावने प्रस्ताव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें