हाल ही में साेशल मीडिया पर एक्टर अजित कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ। जहां वह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दिखाई दिए। यहां फैंस ने उन्हें घेर लिया। अचानक वीडियो में वह एक फैन को डांटते नजर आए। इसकी वजह क्या रही? जानिए।
मंदिर में फैन को सख्त अंदाज में समझाते दिखे अजित
वायरल वीडियो में अजित को देखकर एक फैन ने ‘थाला’ नाम का नारा लगाया। अजित ने रुककर फैन को ऐसा ना करने को कहा। वह फैन को समझाते दिखे कि मंदिर है, इस जगह पर यह हरकत ना करें। पहले भी कई बार फैंस को अजित ने ‘थाला’ नाम लेने से मना किया है।
एक मूक-बधिर लड़के संग क्लिक की सेल्फी
जैसे ही एक फैन को डांटकर अजित आगे बढ़ते हैं, एक लड़का सेल्फी क्लिक करवाने आता है। वह सुन और बोल नहीं सकता है। ऐसे में अजित प्यार से उसका फोन लेते हैं और खुद सेल्फी क्लिक करके देते हैं। इस बात से वह लड़का काफी खुश हो जाता है। बाद में अजित ने मंदिर में काम करने वाले कई लोगों के साथ फोटाे क्लिक करवाई।
ये खबर भी पढ़ें: Ajith Kumar: 'उन पर अदाकारी या रेसिंग के लिए दबाव नहीं डालूंगा', बच्चों के करियर को लेकर बोले अजित कुमार
अजित का करियर फ्रंट
अजित के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल दो फिल्मों ‘गुड बैड अग्ली’ और 'विदामुयार्ची' में नजर आए। एक्टिंग के अलावा वह रेसिंग कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लेते हैं। वह इंटरनेशनल रेसिंग इवेंट का हिस्सा बनते रहते हैं।