'जन नायकन' फिल्म में विजय
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सोनू सूद ने पायरेसी को हर कलाकार का अपमान बताया
सोनू सूद अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘पायरेसी सिर्फ गैर-कानूनी ही नहीं है बल्कि इसके पीछे काम करने वाले हर कलाकार और टेक्नीशियन का पूरी तरह से अपमान है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं विजय थलापति के समर्थन में खड़ा हूं। आइए हम सब सिनेमा की रेस्पेक्ट करें।’
कमल हासन से लेकर रजनीकांत ने किया विजय को सपोर्ट
विजय की ‘जन नायकन’ लीक होने पर रजनीकांत, कमल हासन, एक्टर सूर्या जैसे कई एक्टर्स दुखी हुए। सभी ने इस बात का विरोध किया, विजय को अपना सपोर्ट दिया है। पायरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।