मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पर दर्शक मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 70 से 100 करोड़ में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। इसे औसत से भी कम कमाई माना जा रहा है। इस बीच आइए जानते हैं कि मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा।
'दो दीवाने सहर में'
- फोटो : X
दो दीवाने सहर में
इसी साल 20 फरवरी को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर' में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी की आलोचकों ने काफी तारीफ की। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं दिखा। लगभग 30 से 50 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने कुल 9.68 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म के निर्माताओं में संजय लीला भंसाली का भी नाम जुड़ा था।
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : यूट्यूब
सन ऑफ सरदार 2
1 अगस्त 2025 को मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ अजय देवगन थे। जिस तरह से इसके पहले पार्ट ने कामयाबी हासिल की थी, उस तरह यह कामयाब नहीं हो सकी। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60.90 करोड़ रुपये कमाए।
कल्कि 2898 एटी, मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
27 जून 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में मृणाल ठाकुर भी थीं। हालांकि वह इसमें लीड रोल में नहीं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 1,042 से 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार थे।
द फैमिली स्टार
- फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली स्टार
5 अप्रैल 2024 को मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'द फैमिली स्टार' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। आलोचकों ने फिल्म की तारीफ की, हालांकि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा। 50 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म सिर्फ 34.78 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
हाय नन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम @shouryuv
हाय नन्ना
मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'हाय नन्ना' 7 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म में मृणाल के साथ एक्टर नानी थे।