फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला के हाथ लगा बड़ा रोल, दिनेश की फिल्म में फहद फासिल की भी एंट्री

Wed, 02 Apr 2025 08:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobhita Dhulipala: शोभिता, जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अब वह जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका बेहद ही खास रोल होगा। उनके साथ इस फिल्म में कई अभिनेता नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभिता धुलिपाला ने कई हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है, जिनमें "गुडाचारी" से लेकर "मेजर", "पोन्नियिन सेलवन 1", "पोन्नियिन सेलवन 2" और "द नाइट मैनेजर" जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं। अब वहीं शोभिता एक और अनाम तमिल फिल्म के लिए कमर कस रही हैं, जिसमें उनके साथ कई अभिनेताओं की टुकड़ी नजर आएगी। 
विज्ञापन

शोभिता का मिली बड़ी फिल्म
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, शोभिता धुलिपाला तमिल मशहूर डायरेक्टर पा. रंजीत की नई फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिनेश मुख्य अभिनेता होंगे और आर्या विलेन का किरदार निभाएंगे। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें अशोक सेलवन और फहाद फासिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

शोभिता का करियर
शोभिता धुलिपाला एक भारतीय सुपरमॉडल, पूर्व मिस अर्थ इंडिया और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। शोभिता ने इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली है। मॉडलिंग से शोभिता ने अपना करियर शुरू किया था। 2013 में उन्होंने मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था। शोभिता को 2016 में बॉलीवुड फिल्म 'रमन राघव 2.0' में अभिनय किया।

यह भी पढ़ें:
Sreeleela: कार्तिक आर्यन की फिल्म से आउट हुईं श्रीलीला, इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने छीना रोल..
विज्ञापन

शोभिता की शादी
शोबिता धुलिपाला ने साउथ अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की है। हालांकि, यह चै की दूसरी शादी है। चै की पहली शादी साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। सामंथा से तलाक के बाद ही नागा ने शोभिता से दूसरी शादी की है।

यह भी पढ़ें:
The Legend Of Hanuman: शरद की आवाज के साथ लौट रहा है रावण, खास दिन रिलीज होगा 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का छठा सीजन
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें