फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Cast Accident: फिल्म 'कंतारा' की स्टारकास्ट से भरी बस पलटी, छह जूनियर कलाकार जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 Nov 2024 12:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Star Cast Accident: ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कंतारा' का प्रीक्वल आ रहा है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल इस फिल्म से जुड़ी बुरी खबर आई है। फिल्म की स्टारकास्ट से भरी बस पलट गई। छह जूनियर कलाकारों के जख्मी होने की जानकारी है।
विज्ञापन
कांतारा - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कंतारा: चैप्टर 1' को लेकर बुरी खबर आ रही है। फिल्म के सितारों से भरी मिनी बस पलट गई है। इसमें फिल्म के 20 कलाकार सवार थे, इनमें से छह जूनियर कलाकार जख्मी हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को बताया कि कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कंतारा’ के प्रीक्वल के छह जूनियर कलाकार हादसे में घायल हुए हैं। वे उसी बस में यात्रा कर रहे थे, जो पलटी है।

विज्ञापन

रविवार रात हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार रात जड़काल के समीप हुआ। फिल्म की टीम जिस मिनी बस में सवार होकर जा रही थी, वह अचानक पलट गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'यह घटना उस समय हुई जब वे जड़काल के मुदूर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे। मिनी बस में 20 जूनियर कलाकार सवार थे। हादसे में छह जूनियर कलाकार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
Roopa Ganguly: तीन बार आत्महत्या के प्रयास के बाद जिंदगी को दिया मौका, अभिनेत्री के तौर पर बना ली अलग पहचान

अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार
हादसे में घायल कलाकारों को इलाज के लिए तत्का जड़काल और कुंदापुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोल्लूर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने भाई रणबीर की फिल्म एनिमल पर की चौंकाने वाली बात, दिया अपने दादा जी का उदाहरण
विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर थी 'कंतारा'
 ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में 'कंतारा: चैप्टर 1' की रिलीज डेट का एलान किया था। यह फिल्म 2 अक्तूबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।  ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' साल 2022 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के हिट होने के बाद ही ऋषभ ने इसके अगले भाग की घोषणा की, जो वास्तव में इस फिल्म का प्रीक्वल होगा।
Rajkummar Rao: फिल्म के लिए करोड़ों में फीस लेते हैं राजकुमार राव, बोले- मैं मूर्ख नहीं हूं जो प्रोड्यूसर पर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें