फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पराशक्ति’ की रिलीज पर थिएटर के बाहर फैंस ने मनाया जश्न, रवि मोहन ने की मुलाकात; देखें वायरल वीडियो

Sat, 10 Jan 2026 12:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Sivakarthikeyan Movie Parashakti: आज एक्टर शिवकार्तिकेयन की दक्षिण भारतीय फिल्म 'पराशक्ति' रिलीज हुई। फैंस इस बात काे लेकर काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने थिएटर के बाहर अलग ढंग से जश्न मनाया।
विज्ञापन
रवि मोहन ने की फैंस से मुलाकात - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकार्तिकेयन और रवि मोहन की फिल्म 'पराशक्ति' काफी समय से चर्चा में बनी है। इस फिल्म के साथ रिलीज से पहले कुछ विवाद भी जुड़े। लेकिन फिल्म आखिरकार रिलीज हुई। ऐसे में फैंस ने थिएटर के बाहर जश्न मनाया। इस मौके पर फैंस से मिलने के लिए फिल्म ‘पराशक्ति’ के एक्टर रवि मोहन भी पहुंचे। रवि मोहन को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देखें वायरल वीडियो।

विज्ञापन


फैंस ने फिल्म के पोस्टर पर बरसाए फूल 
‘पराशक्ति’ की रिलीज पर पहले दिन सिनेमा हॉल के बाहर जश्न शुरू हो गया। फैंस ने फिल्म के पोस्टर पर दूध और फूल चढ़ाए। कई लोग नाचते-गाते हुए दिखाई दिए। 
 



रवि मोहन ने की फैंस से मुलाकात 
‘पराशक्ति’ की रिलीज के मौके पर फिल्म के एक्टर रवि मोहन भी सुबह चेन्नई के एक थिएटर में पहुंचे। फैंस उन्हें देखकर बहुत खुश हुए। एक्टर ने फैंस से थोड़ी देर बात की और उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

 

‘पराशक्ति’ को सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने में हुई समस्या
पिछले कुछ दिनों शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन की 'पराशक्ति' को सेंसर से जुड़ी दिक्कतों के कारण देरी का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड से मिले क्लीयरेंस की पुष्टि की।  इस फिल्म को सुधा कोंगारा ने लिखा और निर्देशित किया है।। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन के अलावा अथर्व और श्रीलीला जैसे चर्चित कलाकार भी नजर आए हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें