सार
Singer Devi Shree Prasad Debut As Actor: दक्षिण भारतीय फिल्मों में देवी श्री प्रसाद एक जाने-माने सिंगर, कंपोजर हैं। अब वह एक्टिंग की फील्ड में भी कदम रख चुके हैं। जल्द ही उनकी पैन इंडिया फिल्म रिलीज होगी। जानिए, क्या है फिल्म का नाम? और इसमें वह किस तरह का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म ‘येल्लम्मा’ में देवी श्री प्रसाद
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरुवार को सिंगर, कंपोजर देवी श्री प्रसाद की बतौर एक्टर डेब्यू फिल्म ‘येल्लम्मा’ का एक टीजर रिलीज हुआ। इसमें देवी श्री प्रसाद के डेब्यू की जानकारी साझा की गई। ‘येल्लम्मा’ के टीजर में क्या कुछ खास दिखा? जानिए।
टीजर में दमदार रही देवी श्री प्रसाद की एंट्री
फिल्म ‘येल्लम्मा’ का पहला टीजर मेकर्स ने शेयर किया है, इसमें सिंगर और कंपोजर देवी श्री प्रसाद के डेब्यू की जानकारी साझा की गई है। वह फिल्म में प्राशी नाम का किरदार निभाएंगे। टीजर में देवी श्री प्रसाद की एंट्री भी दमदार है। पहले वह घंघुरू पहने नजर आते हैं, उनके किरदार के पैरों से खून निकल रहा होता है। आगे सीन में उनके पैरों में जूते नजर आते हैं। बाद में उनका किरदार बारिश में भीगता दिखता है। इसी के साथ उनका इंट्रो दिया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने जापानी में बोला ‘पुष्पा 2’ का डायलॉग, टोक्यो में फिल्म की प्रीमियर पर साथ दिखीं रश्मिका मंदाना
फिल्म को कौन करेगा निर्देशित?
फिल्म ‘येल्लम्मा’ को दिल राजू पेश कर रहे हैं। इसके डायरेक्टर वेणु येलडंडी हैं। फिल्म को शिरीष प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेकर्स ने सिंगर से एक्टर बने देवी श्री प्रसाद के लिखा, ‘रॉकस्टार DSP पैन इंडियन फिल्म 'येल्लम्मा' से लीड एक्टर के तौर पर एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। अनगिनत चार्टबस्टर गाने देने वाला यह रॉकस्टार अब कैमरे के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है।’
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘येल्लम्मा’ में लीड रोल निभाने के अलावा देवी श्री प्रसाद ने इसका म्यूजिक भी कंपोज करेंगे। टीजर में भी उनका कमाल का म्यूजिक फैंस का दिल जीत रहा है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में पैन इंडिया रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी मेकर्स ने शेयर नहीं की है।