सिद्धार्थ ने क्यों कहा कि उन्हें नहीं है कोई चिंता?
सिद्धार्थ ने कहा, "अगर मेरी फिल्म अच्छी होगी, तो उसे दर्शकों से प्यार मिलेगा और वह सिनेमाहॉल में बनी रह सकती है। एक अच्छी फिल्म को लोग छोड़ नहीं सकते, खासकर इस सोशल मीडिया के जमाने में जहां हर फिल्म की चर्चा होती है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की चिंता पुष्पा 2 के निर्माताओं को करनी चाहिए, क्योंकि उनकी फिल्म की सफलता का रास्ता सही फिल्म बनाने पर निर्भर करता है।
इस दिन रिलीज होगी मिस यू
सिद्धार्थ और अशिका रंगनाथ अभिनीत 'मिस यू' एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जो 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक रोलरकोस्टर रोमांटिक कहानी की झलक देता है। इस फिल्म का निर्देशन एन राजशेखर ने किया है। इसमें करणकरण, मारन, बाला सरवनन, अनुपमा और रामा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
पुष्पा 2: द रूल: अल्लू अर्जुन का धमाकेदार वापसी
वहीं दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यह 2021 की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को लेकर जबर्दस्त माहौल बन चुका है। विदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 14 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
Aditi Rao Hydari-Siddarth: अदिति-सिद्धार्थ की शादी की नई तस्वीरें वायरल, शाही शान में नजर आए दूल्हा-दुल्हन