फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: 'मलयालम सिनेमा के लिए गौरवशाली क्षण, मोहनलाल को दादा साहब सम्मान पर शोभना ने दी बधाई; लिखा नोट

Sun, 21 Sep 2025 11:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dadasaheb Phalke Award: मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर 'कल्कि 2898 एडी' एक्ट्रेस शोभना चंद्रकुमार ने शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इसे मलयालम सिनेमा के लिए गर्व का क्षण बताया है।
विज्ञापन
शोभना और मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shobana_danseuse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शोभना ने अपने सह-कलाकार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मलयालम सिनेमा के लिए गर्व का पल है। शोभना ने खासतौर पर सोशल मीडिया हैंडल पर मोहनलाल के साथ एक खास तस्वीर शेयर कीं और उनके लिए एक नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

शोभना का पोस्ट 
'कल्कि 2898 एडी' एक्ट्रेस शोभना ने अपने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मोहनलाल को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई। यह मलयालम सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।'

मोहनलाल और शोभना की जोड़ी
शोभना और मोहनलाल ने 19 साल बाद फिल्म 'थारुणम' में एक साथ काम किया, जो इस साल रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर रही। यह फिल्म थरुन मूर्ति ने निर्देशित की थी। दोनों ने मणिचित्राथज़ु, थेनमावी कोम्बाथु और मम्बाझक्कलम जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। थारुणम मोहनलाल की 360वीं और शोभना के साथ उनकी 56वीं फिल्म थी।

यह भी पढ़ें: Gulshan Grover: 'बैड मैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर ने 'गुड मैन' के भी रोल निभाए, जानिए फिल्मों के नाम

अन्य सितारों ने भी दी बधाई
मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर ने भी मोहनलाल को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मोहनलाल सर के युग में बड़ा होना गर्व की बात है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई। आप सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक संस्थान और प्रेरणा हैं। आपकी प्रतिभा और विरासत हमेशा प्रेरित करेगी।'


 
विज्ञापन

मोहनलाल का करियर
मोहनलाल का सिनेमाई सफर प्रेरणादायक है। वह न केवल अभिनेता, बल्कि निर्देशक और निर्माता भी हैं। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने भारतीय सिनेमा में एक मिसाल कायम की है। उन्हें 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा। मोहनलाल को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। 2001 में उन्हें पद्मश्री और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2009 में वे भारतीय फिल्म उद्योग में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक पाने वाले पहले अभिनेता बने।

यह भी पढ़ें: Disha Parmar Rahul Vaidya: 'बेइंतहा प्यार करते हैं', दिशा-राहुल ने मनाया बेटी का जन्मदिन; सेलेब्स ने दी बधाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें