मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर दुबई में एक महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है। ये खबर एंटरटेनमेंट पर छा गई है। फिल्म केरल की महिला ने अभिनेता के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने फिल्म के बहाने महिला को परेशान किया। केरल पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की है। अभिनेता निविन पॉली को अब इस मामले से बरी कर दिया गया है।
जांच में नहीं मिले सबूत
आरोप लगने के बाद उनके मामले की जांच की गई। इस मामले में साफ हो गया कि निविन पॉली इस घटना के दौरान उस स्थल के आस पास भी नहीं थे। उनका नाम आरोपियों की लिस्ट से हटा दिया गया है।
Ghaati: अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर सामने आएगी 'घाटी' की पहली झलक, फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी करेंगे निर्माता
आरोपों से बरी हुए निविन पॉली
निविन पॉली को इस आरोप से बरी होने की बाद सामने आ गई है। निविन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आभार व्यक्त करते हुए एक पोस्ट डाली। उन्होंने अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्रार्थना की।
Prabhas Movies: इन पांच फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे प्रभास, 400 करोड़ की बजट वाली फिल्म भी है शामिल
महिला ने लगाए थे आरोप
केरल की रहने वाली महिला ने अभिनेता के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने उसे एक फिल्म में भूमिका देने के बहाने परेशान किया। अभिनेता ने ये बात सामने आने के बाद कहा, "मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं कानूनी रूप से इसके खिलाफ लड़ूंगा। मैं अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं, क्योंकि इस तरह के झूठे आरोप किसी के खिलाफ भी लगाए जा सकते हैं। मैं उन सभी के लिए बोल रहा हूं। अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा, तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।"
अभिनेता ने पुलिस पर जताया भरोसा
अभिनेता ने आगे कहा, "यह लोगों के एक समूह द्वारा की गई साजिश हो सकती है। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है। वास्तव में, जब पुलिस मेरे पास पहुंची और मेरे नाम के खिलाफ शिकायत पढ़ी, जैसा कि प्रक्रिया है, तो मैंने अपना पक्ष बताया। उन्हें भी यकीन हो गया।"