फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nivin Pauly: निविन पॉली पर लगा यौन शोषण का आरोप गलत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

Wed, 06 Nov 2024 05:39 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर दुबई में एक महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है। उन्हें अब कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
विज्ञापन
निविन पॉली - फोटो : इंस्टाग्राम @nivinpaulyactor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर दुबई में एक महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है। ये खबर एंटरटेनमेंट पर छा गई है। फिल्म केरल की महिला ने अभिनेता के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने फिल्म के बहाने महिला को परेशान किया। केरल पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआईटी गठित की है। अभिनेता  निविन पॉली को अब इस मामले से बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच में नहीं मिले सबूत
आरोप लगने के बाद उनके मामले की जांच की गई। इस मामले में साफ हो गया कि निविन पॉली इस घटना के दौरान उस स्थल के आस पास भी नहीं थे। उनका नाम आरोपियों की लिस्ट से हटा दिया गया है।
 

Ghaati: अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर सामने आएगी 'घाटी' की पहली झलक, फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी करेंगे निर्माता

 

आरोपों से बरी हुए निविन पॉली
निविन पॉली को इस आरोप से बरी होने की बाद सामने आ गई है। निविन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आभार व्यक्त करते हुए एक पोस्ट डाली। उन्होंने अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्रार्थना की।
 

Prabhas Movies: इन पांच फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे प्रभास, 400 करोड़ की बजट वाली फिल्म भी है शामिल

महिला ने लगाए थे आरोप
केरल की रहने वाली महिला ने अभिनेता के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने उसे एक फिल्म में भूमिका देने के बहाने परेशान किया। अभिनेता ने ये बात सामने आने के बाद कहा, "मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं कानूनी रूप से इसके खिलाफ लड़ूंगा। मैं अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं, क्योंकि इस तरह के झूठे आरोप किसी के खिलाफ भी लगाए जा सकते हैं। मैं उन सभी के लिए बोल रहा हूं। अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा, तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।"
विज्ञापन

अभिनेता ने पुलिस पर जताया भरोसा
अभिनेता ने आगे कहा, "यह लोगों के एक समूह द्वारा की गई साजिश हो सकती है। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है। वास्तव में, जब पुलिस मेरे पास पहुंची और मेरे नाम के खिलाफ शिकायत पढ़ी, जैसा कि प्रक्रिया है, तो मैंने अपना पक्ष बताया। उन्हें भी यकीन हो गया।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें