'सेम्बी' एक तमिल भाषा की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 'सेम्बी' में कोवई सरला और अश्विन लक्ष्मीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में थम्बी रमैया और नंजिल संपत भी हैं। 'सेम्बी' को प्रभु सोलोमन ने निर्देशित किया है। मेकर्स ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की घोषणा की हैं और बताया है कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।