फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyabhama: काजल अग्रवाल की 'सत्यभामा' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आईं अभिनेत्री

Wed, 08 Nov 2023 11:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सत्यभामा' में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से धमाल मचाने वाली काजल अग्रवाल फिल्मों में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सत्यभामा' को लेकर सुर्खियों में हैं। काजल अग्रवाल के फैंस फिल्म से अभिनेत्री के फर्स्ट लुक का बहुत समय से इंतजार कर रहे थे और आज वह खत्म हो गया है। काजल अग्रवाल ने 'सत्यभामा' से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फैंस के सामने यह भी खुलासा किया कि आखिर फिल्म का टीजर किस दिन रिलीज होगा।

विज्ञापन

पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी काजल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सत्यभामा' में पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि 'सत्यभामा' में काजल अग्रवाल पुलिस वाली बन दबंगई दिखाने के लिए तैयार हैं। काजल अग्रवाल ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस पोस्टर में काजल को बंदूक रीलोड करते देखा जा सकता है। बता दें, फिल्म में काजल के किरदार का नाम सत्यभामा होगा। 
Ranbir Kapoor: पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, वायरल वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने लगा दी अभिनेता की क्लास
विज्ञापन


उत्साहित हुए फैंस
काजल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'इस दिवाली पर सत्यभामा आग जलाने के लिए तैयार है। सत्यभामा का टीजर 10 नवंबर को आएगा, द क्वीन के बदले के लिए बने रहें।' अखिल डेगाला द्वारा निर्देशित यह फिल्म महिला केंद्रित लग रही। अभिनेत्री फिल्म ने एक निडर पुलिस वाले की मुख्य भूमिका निभाएंगी। काजल अग्रवाल के पोस्टर रिलीज करने के तुरंत बाद फैंस ने कमेंट कर फिल्म के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया।
विज्ञापन



इंडियन 2 में भी दिखाएंगी दम
काजल अग्रवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इसके अलावा शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में काजल अग्रवाल के अलावा कमल हासन, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला पार्ट साल 1996 में रिलीज हुआ था। 'इंडियन 2' की शूटिंग 2019 में शुरू हो गई थी, लेकिन 2020 में चेन्नई के पास फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक क्रेन गिरने के बाद वह रुक गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 10 घायल हुए थे।
Tiger 3: इल्यूजन आर्ट से फैन ने तैयार किया 'टाइगर' का लुक, सलमान खान ने की जमकर तारीफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें