फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा ने की महेश बाबू की 'राव बहादुर' की तारीफ, लिखा- 'शुद्ध फिल्म निर्माण'

Tue, 14 Jul 2026 11:00 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rao Bahadur Review: फिल्म 'राव बहादुर' अपनी अनूठी कहानी और असाधारण तकनीकी बारीकियों के लिए प्रशंसा बटोर रही है। वहीं अब फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म की सराहना की है।
विज्ञापन
फिल्म 'राव बहादुर' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'राव बहादुर' इन दिनों अपनी अनोखी कहानी और बेहतरीन तकनीकी काम के लिए काफी चर्चा में है। फिल्म उद्योग के कई बड़े दिग्गजों ने इस फिल्म को सिनेमा का एक बेहतरीन नमूना बताया है। वहीं फिल्म निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।
विज्ञापन

बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं
'एनिमल' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स (X) अकाउंट पर फिल्म 'राव बहादुर' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 'राव बहादुर' को 'शुद्ध फिल्म निर्माण' और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बताया है।
 

अपनी अगली बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' पर काम कर रहे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि वे इस फिल्म को अपने जीवन के तीन घंटे जरूर दें।

फिल्म के निर्माता हैं महेश बाबू
महेश बाबू ने अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ मिलकर 'जीएमबी एंटरटेनमेंट' के बैनर तले 'राव बहादुर' का निर्माण किया है। उन्होंने 'राव बहादुर' को लेकर एक्स (X) पर लिखा कि यह फिल्म केवल दर्शकों को झकझोरती ही नहीं, बल्कि दिल को भी छू लेती है। उन्होंने मुख्य कलाकार सत्यदेव और दीपा थॉमस के अभिनय की जमकर सराहना की।

'राव बहादुर' को लेकर सुकुमार की राय
'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार ने इसे एक संपूर्ण फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि मुख्य अभिनेता सत्यदेव का अभिनय इतना शानदार है कि इसे देखकर किसी भी दूसरे अभिनेता को जलन हो सकती है।
विज्ञापन

'राव बहादुर' फिल्म के बारे में
3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म के मुख्य कलाकार सत्यदेव, दीपा थॉमस और विकास मुप्पला हैं। इसका निर्देशन और लेखन वेंकटेश महा ने किया है। इसमें सस्पेंस, डार्क कॉमेडी, मनोवैज्ञानिक ड्रामा और जादुई यथार्थवाद का अनोखा मिश्रण है। इस खास रोल के लिए मुख्य अभिनेता सत्यदेव ने 85 दिनों तक लगातार कड़ी शूटिंग की है। 

यह भी पढ़ें: वेकेशन के बाद मुंबई लौटे ऋतिक रोशन, दोनों बेटों के साथ नजर आईं गर्लफ्रेंड सबा आजाद; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें