फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्ता ने बताया किस एक्टर के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी? धनुष को लेकर कही ये बात; बोलीं- वो सिर्फ अपने…

Mon, 30 Mar 2026 04:56 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samyuktha On Dhanush: धनुष के साथ मिलकर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वाथी’ में काम करने वाली संयुक्ता ने एक्टर के बारे में बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने धनुष को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
संयुक्ता और धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsamyuktha_ और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनुष के साथ फिल्म ‘वाथी’ में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री संयुक्ता इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिर से धनुष के साथ काम करने की संभावनाओं के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि क्यों धनुष के साथ वो काफी कंफर्टेबल महसूस करती हैं।

धनुष को बताया शानदार एक्टर

विज्ञापन

इंडिया टुडे के साथ हालिया बातचीत में जब संयुक्ता से पूछा गया कि वह किस अभिनेता के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं उन सभी मलयालम अभिनेताओं के साथ काम करना चाहूंगी, जिनके साथ मैंने काम किया है। साथ ही धनुष के साथ भी मैं दोबारा काम करना चाहूंगी। वह शानदार अभिनेता हैं। जब वो कोई स्क्रिप्ट चुनते हैं, तो आप समझ जाते हैं कि वो अच्छी कहानी है।

संयुक्ता और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

अपने काम में मस्त रहते हैं धनुष
‘वाथी’ में धनुष के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनके साथ काम करना बहुत बढ़िया था। मेरा मतलब है मुझे यकीन है कि आपने इसे देखा होगा। उनके साथ एनर्जी लेवल अलग ही होता है। वो कम बोलने वाले, बेहद पढ़ने वाले व्यक्ति हैं। वो अपने काम में मग्न रहते हैं। कैमरे के सामने उनका शांत स्वभाव, पर्दे पर उनकी ताकत को दिखाता है।

ऐसा लगता है जैसे वो अपना सारा जोश कैमरे के सामने वाले उस एक पल के लिए बचाकर रखते हैं। जब निर्देशक एक्शन कहते हैं, तो वो अपना पूरा जोर लगा देते हैं। वेंकी अटुलुरी द्वारा निर्देशित पीरियड एक्शन ड्रामा 'वाथी' 2023 में रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन

संयुक्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsamyuktha_
ऐसा रहा संयुक्ता का करियर
संयुक्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने मलयालम फिल्म ‘पॉपकॉर्न’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कल्कि (2019), एडक्कड़ बटालियन 06 (2019), भीमला नायक (2022), कडुवा (2022), बिम्बिसारा (2022), गालीपाटा 2 (2022), वाथी (2023) और विरुपाक्षा (2023) जैसी कमर्शियल रूप से सफल फिल्मों में काम किया। संयुक्ता आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई ‘अखंडा 2: थांडवम’ और ‘नारी नारी नादुमा मुरारी’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें