फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की 25वीं फिल्म का ऐलान! पहली बार मलयालम फिल्ममेकर के साथ करेंगे काम, ये होगा मूवी का नाम

Mon, 30 Mar 2026 04:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun: एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों तमिल डायरेक्टर्स एटली और लोकेश कनगराज के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनकी 25वीं फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय अल्लू अर्जुन अपनी बड़ी फिल्म AA22 में बिजी हैं, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके बाद उनकी फिल्म लोकेश कनगराज के साथ इस साल शुरू होने वाली है। इसी बीच उनकी 25वीं फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


बेसिल जोसेफ के साथ करेंगे काम
खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन अपनी 25वीं फिल्म के लिए मलयालम फिल्ममेकर और एक्टर बेसिल जोसेफ के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का टेंटेटिव नाम AA25 बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अब लगभग पक्का हो चुका है।

इस फिल्म को लेकर चर्चा तब और तेज हो गई जब बेसिल जोसेफ को अल्लू अर्जुन, एटली और लोकेश कनगराज के साथ एक इवेंट में देखा गया। यह इवेंट अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की शादी के दौरान हुआ था। इसके बाद से ही ये खबरें आने लगीं कि बेसिल, अल्लू अर्जुन को डायरेक्ट करने वाले हैं, और अब कहा जा रहा है कि यह डील फाइनल हो चुकी है।

अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ के बारे में 
अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन किसी मलयालम डायरेक्टर के साथ काम करेंगे। केरल में उनकी फैन फॉलोइंग पिछले 20 वर्षों से काफी मजबूत रही है। उनकी फिल्में जैसे ‘आर्या’, ‘हैप्पी’ और हाल ही में ‘पुष्पा’ ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर और भी ज्यादा पॉपुलर बना दिया है।

बेसिल जोसेफ अपनी फिल्म ‘मिन्नल मुरली’ के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को लोकल स्टोरी के साथ नए आइडियाज की वजह से काफी सराहा गया था। इसे देश और विदेश दोनों जगह अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

विज्ञापन


आधिकारिक घोषणा का इंतजार
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है और इसे गीता आर्ट्स प्रोड्यूस करेगा, जिसे अल्लू अरविंद चलाते हैं। फिलहाल फिल्म की बाकी कास्ट और टीम के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं यह भी चर्चा है कि अपनी 23वीं फिल्म लोकेश कनगराज के साथ पूरी करने के बाद अल्लू अर्जुन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें