फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Itni Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ की आगे खिसकी रिलीज डेट, जानिए क्या रही वजह?

Thu, 07 May 2026 04:17 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Itni Bangaaram New Release Date: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
‘मां इंटी बंगारम’ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इस फिल्म को 15 मई 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब रिलीज टाल दी गई है। फिल्म अब जून में रिलीज होगी। जानिए किस तारीख को रिलीज होगी ‘मां इंटी बंगारम’?

विज्ञापन

‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट
मीडिया रिपोरट्स के अनुसार, फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की टीम 19 जून 2026 को इसे रिलीज करने की योजना बना रही है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं ने इस तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

क्या है देरी का कारण
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के निर्माताओं ने IPL 2026 के चल रहे सीजन की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। उनका मानना है कि क्रिकेट मैचों के कारण सिनेमाघरों में दर्शक कम आएंगे और फिल्म का कलेक्शन प्रभावित हो सकता है। पहले 4 जून की तारीख पर भी चर्चा थी, लेकिन राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' भी उसी दिन रिलीज होने वाली है, इसलिए टीम ने 19 जून चुना है।

फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बारे में
‘मां इंटी बंगारम’ सामंथा और नंदिनी रेड्डी की 'ओह बेबी' के बाद दूसरी फिल्म है। यह एक कॉमेडी-एक्शन फैमिली ड्रामा है। इसमें सामंथा एक गृहिणी के साथ-साथ मजबूत योद्धा की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दिगंत, गुलशन देवैया, श्रीमुखी, गौतमी और बाकी  कलाकार भी हैं।
विज्ञापन

सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा को आखिरी बार 'शुभम' फिल्म में कैमियो रोल में देखा गया था। ‘मां इंटी बंगारम’ के अलावा सामंथा जल्द ही वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में भी नजर आएंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म का प्रमोशन पहले ही शुरू हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: 'धर्म करते हैं तो कर्म छूटता है, ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंस्पेक्टर के रोल में धाकड़ नजर आए सैफ अली खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें