सामंथा का करियर
सामंथा 2021 में "द फैमिली मैन सीजन 2" के साथ हिंदी मनोरंजन जगत में आईं। इसके बाद उन्होंने वरुण धवन के साथ "सिटाडेल: हनी बनी" में मुख्य भूमिका निभाई। अब वह नेटफ्लिक्स सीरीज "रक्त ब्रह्मांड" में नजर आएंगी। 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' एक एक्शन फंतासी सीरीज है, जिसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है, जिन्होंने सीता आर मेनन के साथ इस सीरीज का सह-लेखन किया है। यह सीरीज राज एंड डीके द्वारा डी2आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। इस सीरीज में सामांथा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत नजर आएंगे।