फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: उस्ताद भगत सिंह में श्रीलीला के बाद हुई इस साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, पवन कल्याण के साथ आएंगी नजर

Sun, 20 Jul 2025 01:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Movie: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। अब इस फिल्म में श्रीलीला के अलावा एक और अभेनेत्री ने एंट्री कर ली है।
 
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में श्रीलीला मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार, फिल्म में श्रीलीला के अलावा भी एक और साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। जानिए कौन है वह हसीना... 
विज्ञापन

 

'उस्ताद भगत सिंह' में हुई एक और साउथ अभिनेत्री की एंट्री
पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। निर्माता इस महीने के आखिर तक पवन कल्याण के हिस्से की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं। साथ ही, उनके जन्मदिन पर एक खास टीजर भी रिलीज करने की योजना है। श्रीलीला इस एक्शन ड्रामा में मुख्य अभिनेत्री हैं। स्क्रिप्ट में एक और नायिका की जगह है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, राशि खन्ना दूसरी मुख्य नायिका हो सकती हैं। राशि पहले साईं धर्म तेज और वरुण तेज के साथ मेगा कैंप की सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रशंसक इस खबर से उत्साहित हैं, हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 
विज्ञापन

पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण और श्रीलीला के अलावा आशुतोष राणा, गौतमी, नागा महेश, टेम्पर वामसी और केजीएफ फेम अविनाश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स कर रहे हैं। फिल्म का शानदार संगीत देवी श्री प्रसाद दे रहे हैं। इस फिल्म के अलावा पवन कल्याण फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' में नजर आएंगे। यह एक एतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म को कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक महान डाकू के ऊपर आधरित है। इस फ़िल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
यह भी पढ़ें: Mahesh Babu: 13 साल की हुईं महेश बाबू की बेटी सितारा, एक्टर ने शेयर की खास तस्वीर; प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें