ऐसे हुई थी नागा चैतन्य-शोभिता की पहली मुलाकात
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में होने जा रही है। यह स्टूडियो 1976 में नागा चैतन्य के दादा और और अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने स्थापित किया गया था। नागार्जुन ने हाल ही में कहा था कि वह शोभिता के अभिनय से प्रभावित थे और साल 2018 में फिल्म गुडाचारी में उनकी भूमिका को सराहा था। इसके बाद शोभिता को हैदराबाद अपने घर बुलाया गया था, जहां चैतन्य और शोभिता की पहली मुलाकात हुई थी।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
शादी में 'पंचा' पहनेंगे दूल्हे राजा
नागा चैतन्य की बात करें तो अपनी शादी में वह पारंपरिक परिधान 'पंचा' पहनेंगे, जो उनके दादा की शैली का प्रतीक है। इस पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी सादगी और जमीन से जुड़े होने के लिए सराह भी रहे हैं।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad