नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बुधवार, 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह जोड़ा हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आशीर्वाद लेने के लिए या तो तिरुपति मंदिर या फिर श्रीशैलम मंदिर जाएंगे।
शादी के बाद मंदिर में करेंगे दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, शादी के बाद जोड़े से सबसे पहले मंदिर जाता है, ताकि शादी के बाद उनका आगे का सफर शानदार रहे। शोभिता और नागा चैतन्य इस रस्म का पालन करेंगे और तिरुपति बालाजी मंदिर या श्रीशैलम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।
नागा शादी में पहनेंगे धोती पंचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला भले ही कितने ही एडवांस को लेकिन अपनी शादी में हर परंपरा का पालन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा चैतन्य अपनी शादी की पोशाक के जरिए अपने दिवंगत दादा, महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव का सम्मान करेंगे। होने वाले दूल्हे ने आंध्र प्रदेश की पारंपरिक धोती पंचा पहनेंगे। यह कालातीत पोशाक तेलुगु संस्कृति और उनके दादा की प्रतिष्ठित शैली का प्रतीक है।
पारंपरिक तरीके से होगी शादी
शोभिता धुलिपाला ने भी अपने परिवार की विरासत को अपनाया है। हाल ही में हल्दी की रस्म के तेलुगु समकक्ष राटा समारोह के दौरान, उन्होंने अपनी मां और दादी से विरासत में मिले सोने के आभूषण पहने। शोभिता की शादी की पोशाक देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं क्योंकि शोभिता अपनी ठाठ शैली के लिए जानी जाती है।
Fahad Faasil: इम्तियाज अली की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे फहद फासिल, जानिए कौन होगी लीड हीरोइन
कौन होगा शामिल
हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की गेस्ट लिस्ट ने भी सभी का ध्यान खींचा, क्योंकि इसे सितारों से सजी शादी माना जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ इस मौके पर शिरकत करेंगे। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर भी इस बहुप्रतीक्षित शादी में अपनी स्टार पावर जोड़ने के लिए तैयार हैं। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन भी शोभिता के साथ चै की शादी में शामिल होंगे।