मेकर्स को अभिनेता ने सुनाई खरी-खोटी
मंसूर अली खान आगे कहते हैं, ‘बेटे ने मुझसे सीन हटाए जाने के बारे में पूछा तो मैंने इतना ही कहा कि हम क्या कर सकते हैं?मैंने उस सीन के लिए बहुत मेहनत की थी। मैं पूछता हूं कि आप इसे क्यों छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? एक एक्टर के योगदान को क्यों दबाया जा रहा है? मैंने 350 फिल्मों में काम किया है। आपको मुझे कोई रोल देने की जरूरत नहीं है। लेकिन मेरे योगदान को क्यों छिपा रहे हैं? आप मुझे छिपा रहे हैं और खुद को बड़ा दिखा रहे हैं। असली 'करुप्पु' तो मैं हूं।’
फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा
- फोटो : सोशल मीडिया