फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि अग्रवाल के बाद भीड़ में बुरी तरह फंसी सामंथा रूथ, पुलिस और बाॅडीगार्ड ने बचाया; यूजर्स फैंस पर हुए नाराज

Sun, 21 Dec 2025 10:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu Get Mobbed By Crowd: पिछले दिनों साउथ की एक एक्ट्रेस निधिन अग्रवाल बुरी तरह फैंस की भीड़ में फंस गई थी। यही घटना अब सामंथा रूथ के साथ हुई। सोशल मीडिया यूजर्स फैंस के इस तरह के बिहेवियर पर नाराज नजर आए।

विज्ञापन
भीड़ में फंसी सामंथा रूथ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को एक्ट्रेस सामंथा रूथ हैदराबाद में एक साड़ी स्टोर के उद्घाटन पर पहुंची थीं। इस जगह पर उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस आए। जब सामंथा इवेंट पर पहुंचीं तो फैंस की भीड़ में वह बुरी तरह फंस गई। इस खराब कंडीशन से उन्हें पुलिस और बॉडीगार्ड ने बचाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

विज्ञापन


भीड़ में सहम गईं सामंथा रूथ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा रूथ के आसपास काफी भीड़ है। भीड़ में मौजूद लोग एक्ट्रेस के करीब आना चाहते हैं। इतनी भीड़ में सामंथा काफी सहम सी गईं। उनके आसपास मौजूद पुलिस और बॉडीगार्ड ने गाड़ी तक पहुंचने में मदद की।

Trending Videos

सोशल मीडिया यूजर्स फैंस का बिहेवियर देखकर हुए नाराज 
सोशल मीडिया पर जब यूजर्स ने सामंथा रूथ का वीडियो देखा तो फैंस पर काफी नाराज हुए। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह फैंस का बहुत ही खराब व्यवहार है। एक यूजर ने लिखा, ‘राजासाब वाली घटना के बाद भी साउथ में कुछ फैंस को बाउंड्री समझने में अभी भी दिक्कत क्यों होती है? पैशन अच्छी बात है, लेकिन इज्जत और पर्सनल स्पेस भी जरूरी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खराब व्यवहार।’ कई और यूजर्स फैंस का रवैया देखकर दुखी हुए।

 
 
विज्ञापन

सामंथा का पर्सनल और वर्क फ्रंट 
हाल ही में सामंथा रूथ से डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी की है। एक्ट्रेस सामंथा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह एक वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में दिखीं, इसमें वरुण धवन भी थे। वह एक वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ भी कर रही हैं। बतौर प्रोड्यूसर भी वह फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें