फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी करते हुए विजय देवरकोंडा का बिगड़ा बैलेंस, वीडियो देख घबरा गईं रश्मिका मंदाना; ध्यान रखने की दी सलाह

Wed, 13 May 2026 07:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay-Rashmika Viral Video: इन दिनों ‘रणबाली’ फिल्म का बिहाइंड द सीन्स वीडियो काफी चर्चाओं में हैं, जिसमें विजय दमदार एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि रश्मिका का इस वीडियो पर रिएक्शन ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली पीरियड एक्शन फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में विजय एक दमदार योद्धा के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्टर घुड़सवारी की कठिन ट्रेनिंग लेते दिखाई दिए।

हॉर्स राइडिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए एक्टर

विज्ञापन

वीडियो में विजय देवरकोंडा खतरनाक और मुश्किल हॉर्स राइडिंग सीक्वेंस की प्रैक्टिस करते नजर आए। इसी दौरान एक जगह उनका बैलेंस बिगड़ता भी दिखा, जिसे देखकर फैंस थोड़े थोड़ा टेंशन में आ गए।

ये भी पढ़ें- Cannes 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के प्रमोशन के लिए कान पहुंचे विन डीजल, साथ नजर आई स्टार कास्ट
विज्ञापन

 
वीडियो के सामने आने के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्शन दिया है। रश्मिका ने विजय की मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ करते हुए इसे ‘मैड कूल’ बताया, लेकिन साथ ही उन्हें सावधान रहने की सलाह भी दी।

यह बहुत कूल है, लेकिन प्लीज ध्यान रखना
रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘यह बहुत ज्यादा कूल है, लेकिन प्लीज ध्यान रखना। सिनेमा के लिए हम क्या-क्या करते हैं, यह सच में पागलपन है। लेकिन मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि तुम्हें वह सारी सफलता और प्यार मिले जिसके तुम हकदार हो।’

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर शेयर किए गए इस वीडियो ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। मेकर्स ने उन्हें ‘स्टैलियन’ कहते हुए फिल्म में ‘पीक विजय इन पीक सिनेमा’ का वादा भी किया।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रणबाली'
'रणबाली' एक तेलुगु फिल्म है। यह शादी के बाद रश्मिका और विजय की एक साथ पहली फिल्म है। रश्मिका इस फिल्म में विजय की पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। विजय इस फिल्म में 'रणबाली' के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें