फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग रिसेप्शन में हुआ नागा चैतन्य और सामंथा का आमना-सामना, अपने पार्टनर्स के साथ इवेंट में पहुंचे एक्स-कपल

Sun, 03 May 2026 09:30 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु को हैदराबाद में निर्माता सुनील नारंग की बेटी सिमरन के शादी के रिसेप्शन में एक साथ देखा गया। इस दौरान राज निदिमोरु और शोभिता धुलिपाला भी साथ नजर आए।
विज्ञापन
राज निदिमोरु और सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता सुनील नारंग की बेटी सिमरन नारंग का हाल ही में विवाह हो गया। शनिवार को हैदराबाद में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इसमें चिरंजीवी, नागार्जुन समेत टॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आए।

विज्ञापन

रिसेप्शन में साथ नजर आए 
पूर्व पति-पत्नी नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु भी इस रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ आए, जबकि सामंथा अपने पति राज निदिमोरु के साथ नजर आईं। सामंथा बैंगनी और सुनहरी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

पत्नि संग नजर आए नागा चैतन्य
दूसरी तरफ, नागा चैतन्य सूट में और शोभिता नीली-गुलाबी साड़ी में दिखीं। नागार्जुन और अमला भी रिसेप्शन में पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए सभी मंच पर गए और खुश नजर आए। हालांकि, नागा चैतन्य और सामंथा की एक साथ कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आई। फैंस को इस बात की उत्सुकता थी कि क्या दोनों मिले भी या नहीं। एक फैन ने लिखा, 'वह अब साथ में खुश दिखते हैं।', दूसरे फैन ने लिखा, 'सामंथा का पुराना मुस्कुराता चेहरा फिर से देखकर बहुत खुशी हुई।'

विज्ञापन

नागा चैतन्य और सामंथा का पुराना रिश्ता
सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसावे' में साथ काम किया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। जनवरी 2017 में सगाई हुई और अक्तूबर 2017 में गोवा में शादी हो गई। लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए और तलाक हो गया। नागा चैतन्य की शोभिता के साथ 2024 में सगाई हुई और दिसंबर 2024 में शादी हो गई। इसके अलावा सामंथा की राज निदिमोरू के साथ 2025 में शादी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें